Monday, April 28, 2025
spot_img
HomeखेलRinku Singh Engagement: कौन हैं प्रिया सरोज? जिन्होंने क्रिकेटर रिंकू सिंह संग...

Rinku Singh Engagement: कौन हैं प्रिया सरोज? जिन्होंने क्रिकेटर रिंकू सिंह संग कर ली सगाई…जल्द होगी शादी!

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिंकू सिंह की सगाई समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से हुई है। इस तरह की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। प्रिया हालिया लोकसभा सत्र के दौरान बेहद चर्चा में रही हैं। वहीं रिंकू सिंह को इंग्‍लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होनी है। 

प्रिया लोकसभा में देश की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं
प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से सपा सांसद हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में महज 25 साल की उम्र में जीत हासिल करते हुए सभी को चौंका दिया था। प्रिया सरोज ने इस सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता बीपी सरोज को 35,850 वोट से मात देकर जीत हासिल की है। वे लोकसभा में देश की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं।

रिंकू का इंटरनेशनल रिकॉर्ड 
27 साल के रिंकू सिंह ने भारत के लिए दो वनडे और 32 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने वनडे में 55 रन बनाए हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में रिंकू के नाम पर 46.09 के एवरेज से 507 रन दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments