Monday, April 28, 2025
spot_img
HomeUncategorized धुंध व कोहरे के आगोश में शहर...ठंड में ठिुठर रहे लोग, अभी...

 धुंध व कोहरे के आगोश में शहर…ठंड में ठिुठर रहे लोग, अभी इतने दिन तक नहीं है धूप के आसार

कानपुर– शहर में शीतलहर तेज हो गई है। मंगलवार को धुंध व कोहरे की वजह से सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। धूप न निकलने से दिन में गलन रही। मौसम वैज्ञानिकों ने गुरुवार तक मौसम साफ होने और हल्की धूप निकलने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।   

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब महासागर से आ रही शुष्क हवाओं की वजह से शहर में मौसम अनिश्चित हो रहा है। जल्द ही उत्तर पश्चिमी तेज हवाओं के चलने से धुंध व कोहरा से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 17. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

यह सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि अगले दो दिन तक सुबह व शाम को कोहरा व धुंध रहने की संभावना है। दोपहर को हल्की धूप निकल सकती है। बारिश की संभावना नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments