Monday, April 28, 2025
spot_img
HomeUncategorizedUP-सरकारी अस्पताल के अधीक्षक के खिलाफ भाजपा जिलाध्यक्ष ने खोला मोर्चा डिप्टी...

UP-सरकारी अस्पताल के अधीक्षक के खिलाफ भाजपा जिलाध्यक्ष ने खोला मोर्चा डिप्टी सीएम से की शिकायत

श्रावस्ती में बीजेपी जिला अध्यक्ष और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक में विवाद तेज हो गया है यहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने सीएससी अधीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा नेता का आरोप है के CHC अधीक्षक मनमानी तरीके से अपने चहेतों की फ़र्ज़ी फर्म पर फर्जी बिल का भुगतान कर सरकार को चुना लगा रहे हैं। वहीं अस्पताल में अकाउंटेंट होने के बावजूद भी अपने चाहते संविदा कर्मी से अस्पताल का आय वय का काम करवाते हैं। और अपने चहेतो में सरकारी धन का बन्दर बांट करते हैं। इस मामले को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष और सीएससी अधीक्षक आमने-सामने नजर आ रहे हैं। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला का है। जहां पर सीएससी अध्यक्ष दीपक शुक्ला पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिओम तिवारी ने कई बड़े आरोप लगाकर डिप्टी सीएम को कार्रवाई करने का पत्र लिखा है। आरोप में कहा गया है कि सीएससी अध्यक्ष दीपक शुक्ला फर्जी बिल बनवाकर सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर बंदर बांट कर रहे हैं। वहीं जो यहां पर जो नियुक्तियां निकलती हैं उन्हें फर्जी तरीके से नियुक्तियां दिलवाते हैं। जबकि दीपक शुक्ला खुद ग्रेड 1 के डॉक्टर हैं। जिनको सीएससी अधीक्षक नहीं बनाया जा सकता है। लेकिन अधिकारियों की साथ गांठ के चलते उनपर कोई कार्यवाही नही होती है।और शिकायत वे बाद भी बीजेपी के कार्यकर्ता और जिला अध्यक्ष की कोई सुनने वाला है। और ना ही इस भ्रष्ट डॉक्टर पर कोई कार्रवाई हो रही है। जिसको लेकर आज भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने डॉक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है अब देखना है डिप्टी सीएम या स्वास्थ्य विभाग इस डॉक्टर के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments