Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeनई दिल्लीभारत में अप्रैल से जून तक प्रचंड गर्मी और लू की संभावना,...

भारत में अप्रैल से जून तक प्रचंड गर्मी और लू की संभावना, सामान्य से अधिक तापमान का अनुमान

Weather : मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल से जून के बीच भारत में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी और मध्य भारत में इस बार सामान्य से दो से चार दिन अधिक लू चल सकती है।

उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली राजस्थान मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में पारा 34 से 38 डिग्री तक पहुंच गया है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है कि देश में प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अप्रैल से जून तक अधिक गर्मी पड़ेगी। इसके साथ ही लू का कहर भी देखने को मिलेगा। इन तीन महीनो के दौरान तापमान सामान्य से अधिक रहने वाला है। मध्य व पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में अधिकतर दिन लू चलेगी।

अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक

पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने वाला है। इन दोनों क्षेत्रों में अधिक गर्मी पड़ेगी। अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। अप्रैल से जून तक उत्तर और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सामान्य से अधिक लू चलेगी।

सामान्य से अधिक दिन लू चलने की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मियों के दौरान लू के दिनों की संख्या दोगुनी होने की संभावना है। इस क्षेत्र में गर्मियों के मौसम के दौरान आमतौर पर पांच से छह दिन लू चलती है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक राजस्थान गुजरात हरियाणा पंजाब मध्यप्रदेश महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल ओडिशा छत्तीसगढ़ तेलंगाना आंध्र प्रदेश कर्नाटक और तमिलनाडु के उत्तरी हिस्से में सामान्य से अधिक दिन लू चलने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments