Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeदेश-विदेशपश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में गैस सिलेंडर फटने से सात...

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में गैस सिलेंडर फटने से सात लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा में गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ है। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा में सोमवार रात भीषण हादसा हो गया। यहां एक घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ। इस विस्फोट के कारण सात लोगों की मौत हो गई। सुंदरबन पुलिस जिले के एसपी कोटेश्वर राव ने बताया कि मरने वालों में 4 बच्चों और 2 महिलाएं भी शामिल हैं। एसपी कोटेश्वर राव ने कहा कि मृतक संभवतः एक ही परिवार के थे।

एक महिला घायल हो गई

एसपी कोटेश्वर राव ने यह भी बताया कि पाथर प्रतिमा ब्लॉक के धोलाघाट गांव में रात करीब नौ बजे हुए विस्फोट में एक महिला घायल हो गई। सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

सिलेंडर में विस्फोट हुआ

एसपी कोटेश्वर राव ने बताया कि घर में दो गैस सिलेंडर थे। संदेह है कि अंदर रखे पटाखों में आग लगने के बाद आग फैल गई और सिलेंडर में विस्फोट हुआ। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और बचाव अभियान पूरा हो गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। हादसे को लेकर जांच जारी है। वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हम यह भी पता लगा रहे हैं कि घर के अंदर पटाखे बनाए गए थे या नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments