Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित किया। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम का 119 वां एपिसोड किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी स्पेस यात्रा की शुरुआत बहुत ही सामान्य तरीके से हुई थी। बल्कि इससे स्पेस साइंस में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले महीने देश इसरो (ISRO) के 100वें रॉकेट की लॉचिंग के साक्षी बने हैं। यह केवल एक नंबर नहीं है, बल्कि इससे स्पेस साइंस में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है। हमारी स्पेस यात्रा की शुरुआत बहुत ही सामान्य तरीके से हुई थी। इसमें कदम-कदम पर चुनौतियां थीं, लेकिन हमारे वैज्ञानिक, विजय प्राप्त करते हुए, आगे बढ़ते ही गए। समय के साथ अंतरिक्ष की इस उड़ान में हमारी सफलताओं की लिस्ट काफी लंबी होती चली गई।

‘हम नेशनल साइंस डे मनाने जा रहे हैं’
पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले कुछ ही दिनों में हम नेशनल साइंस डे मनाने जा रहे हैं। हमारे बच्चों का, युवाओं का साइंस में इंटरेस्ट और पेशन होना बहुत मायने रखता है। इसे लेकर मेरे पास एक आइडिया है, जिसे आप ‘One Day as a Scientist’ कह सकते हैं, यानि, आप अपना एक दिन वैज्ञानिक के रूप में, बिताकर देखें।
उन्होंने कहा कि आप अपनी सुविधा के अनुसार, अपनी मर्जी के अनुसार, कोई भी दिन चुन सकते हैं। उस दिन आप किसी रिसर्च लैब, Planetarium, या फिर स्पेस सेंटर जैसी जगहों पर जरूर जाएं। इससे साइंस को लेकर आपकी जिज्ञासा और बढ़ेगी।