Tuesday, April 29, 2025
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशजालौन में शादी के दो दिन बाद दुल्हन भागीः

जालौन में शादी के दो दिन बाद दुल्हन भागीः

सुहागरात पर पति से किया झगड़ा, बोली- तुम्हारे साथ नहीं, प्रेमी संग रहूंगी

जालौन में एक नवविवाहिता ने शादी के महज 2 दिन बाद ससुराल से भाग गई। निकिता विदाई के बाद 14 फरवरी को ससुराल पहुंची थी। इसके बाद रात में ही पति से झगड़ा शुरू कर दिया।

उसने पति से साफ कह दिया कि वह उसके साथ नहीं, अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। पूरी रात चले विवाद के बाद अगले दिन दुल्हन की मां को बुलाकर पंचायत हुई। दोनों पक्षों के बीच पंचागन चल ग्ली थी तभी मां-नेत्री मौका देखकर फरार हो गई

जालौन में एक नवविवाहिता ने शादी के महज 2 दिन बाद ससुराल से भाग गई। निकिता विदाई के बाद 14 फरवरी को ससुराल पहुंची थी। इसके बाद रात में ही पति से झगड़ा शुरू कर दिया।

उसने पति से साफ कह दिया कि वह उसके साथ नहीं, अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। पूरी रात चले विवाद के बाद अगले दिन दुल्हन की मां को बुलाकर पंचायत हुई। दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही थी, तभी मां-बेटी मौका देखकर वहां से भाग गईं। मामला कुठौंद थाना क्षेत्र का है।

कुठौंद थाना क्षेत्र में रहने वाला लक्ष्मीकांत प्राइवेट नौकरी करता है। जबकि निकिता गांव में काम करती है। निकिता के पिता की मौत हो चुकी है। इसके चलते लक्ष्मीकांत से निकिता की शादी उसकी मां मंजू ने करीब 8 महीने पहले तय की थी। निकिता घर में सबसे बड़ी है।

लक्ष्मीकांत की शादी 13 फरवरी को छोटी सुरावली गांव की रहने वाली निकिता से केदार धाम मैरिज गेस्ट हाउस में हुई थी। शादी की सभी रस्में विधि-विधान से संपन्न हुई। 7 फेरे लेने के बाद 14 फरवरी को विदाई हुई। इसके बाद लक्ष्मीकांत के साथ नई नवेली दुल्हन निकिता अपनी ससुराल पहुंची। यहां पर उसने शनिवार रात को सुहागरात पर ही पति लक्ष्मीकांत से झगड़ा शुरू कर दिया। पति से कहने लगी कि उसके साथ न रहकर अपने प्रेमी के साथ रहेगी। फिर अगले दिन पत्नी अपनी मां के साथ भाग गई।

पति लक्ष्मीकांत ने तुरंत डायल- 112 पर सूचना देकर कुठौंद थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसका कहना है कि अगर लड़की के घर वालों को उसके प्रेमी के बारे में पता था, तो उन्होंने शादी क्यों कराई? मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? वह अब निकिता को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे है।

निकिता ने पूजा की रस्म करने से किया मना

लक्ष्मीकांत ने बताया- मैं 14 फरवरी को शादी के बाद निकिता को घर ले गया। इसके बाद घर पर पूजा-अर्चना कार्यक्रम के दौरान निकिता ने पूजा की सभी रस्म करने से मनाकर दिया। साथ ही घर पर हंगामा किया।

निकिता ने कहा कि उसकी मर्जी के खिलाफ शादी की गई है। वह शादी नहीं करना चाहती थी। इस दौरान उसके प्रेमी का नाम भी सामने आया। वह बार-बार दीपक के साथ रहने की बात कह रही थी।

इसके बाद निकिता की मां को बुलाकर समझाया गया। पुलिस को भी बुलाया गया, जहां पुलिस वालों के सामने भी उसने साथ रहने से मनाकर दिया। कुठौंद थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष सुनीत मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments