Tuesday, April 29, 2025
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसपा कार्यालय और अखिलेश यादव के आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा,...

सपा कार्यालय और अखिलेश यादव के आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, जानें वजह

Lucknow News : मनीष अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सपा ने इसका कड़ा विरोध किया है।

सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल की गिराफ्तारी को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस मामले को लेकर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इस बीच सपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अखिलेश यादव के आवास पर और सपा दफ्तर के बाहर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सपा कार्यालय के बाहर कई थानों की फोर्स तैनात की गई है।

जिम्मेदारी लखनऊ पुलिस की होगी

बता दे कि मनीष जगन अग्रवाल सपा के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं। सपा ने कल देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया था कि मनीष हाई बीपी के मरीज हैं। उनकी पत्नी गर्भवती हैं ऐसे में अगर मनीष को कुछ हुआ तो जिम्मेदारी लखनऊ पुलिस की होगी। वहीं अब इस पूरे मामले पर लखनऊ पुलिस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। लखनऊ पुलिस का कहना है कि मनीष जगन अग्रवाल सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार समाज में नकारात्मक बातें और अशांति फैलाने वाली बातें फैला रहे थे। जिसके बाद उन्हें गिरफ़्तार किया गया है।

आरोपों से इनकार किया

अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को लेकर आज एक प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं। सपा ने लखनऊ पुलिस के तमाम आरोपों से इनकार किया है। माना जा रहा है कि इससे पहले या बाद में सपा कार्यकर्ता अपना विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। जिसे देखते हुए पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस पूरे मामले पर सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। आशुतोष वर्मा ने कहा कि योगी सरकार यूपी की जनता की बात करने की बजाय सपा को निशाना बना रही है।

व्यापारियों में उनकी अच्छी पकड़

सपा लगातार उत्तर प्रदेश की जनता की बात उठा रही है जो बीजेपी की सरकार को नागवार गुजर रहा है। चाहे वो कुंभ का मामला हो या भ्रष्टाचार का मामला हो। मनीष अग्रवाल सपा के व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। व्यापारियों में उनकी अच्छी पकड़ हैं। अभी दो दिन पहले सीएम योगी ने बताया कि कुंभ में इतना पैसा आ रहा है व्यापार और बजट आ रहा है जिसके बाद मनीष अग्रवाल ने उनकी पोल खोली की व्यापारियों को महंगे दामों पर जमीन बेची और जब व्यापारी खर्चा भी नही निकाल पाए तो उन्होंने प्रदर्शन करने की कोशिश की। हो सकती है यही वजह हो उन्हें गिरफ़्तार करने की।

असफलताओं को छिपाने के लिए

बीजेपी अपने कुंभ की असफलताओं को छिपाने के लिए सपा का इस्तेमाल कर रही है। हमारी पार्टी ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में अति पिछड़ी जाति की लड़की के रेप का मुद्दा उठाया था जिसका शव भी नहीं मिला है लेकिन उस पर बात नहीं होगी। कुंभ में सैकड़ों लोग हताहत हो गए कितने लोग मर गए आग लगने की घटनाएं हुईं उस पर बात नहीं होगी। लेकिन बीजेपी बस सपा को विलेन बनाने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments