Tuesday, April 29, 2025
spot_img
Homeनई दिल्लीकांग्रेस में बड़ा फेरबदल, कई राज्यों के प्रभारी बदले गए, पूर्व सीएम...

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, कई राज्यों के प्रभारी बदले गए, पूर्व सीएम को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Delhi : दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस पार्टी में बड़े स्तर पर फेरबदल देखने को मिला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए महासचिव बनाया गया है। साथ ही मध्य प्रदेश में हरीश चौधरी को कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है।

बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस पार्टी में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी ने कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी है। मध्य प्रदेश समेत कुल 13 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह को हटा कर उनके जगह हरीश चौधरी को नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय भूमिका निभाते रहे

कांग्रसे में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। इसमें सबसे अहम फैसला छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब का महासचिव नियुक्त करना है। पंजाब में पहले यह जिम्मेदारी देवेंद्र यादव के पास थी। देवेंद्र यादव को कांग्रेस पार्टी ने यह जिम्मेदारी दिसंबर 2023 में सौंपी थी। वहीं अब यह जिम्मेदारी भूपेश बघेल को मिल गई है। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल कई चुनावी राज्यों में पार्टी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक के तौर पर राष्ट्रीय भूमिका निभाते रहे हैं।

कांग्रेस का ध्यान पंजाब पर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली चुनाव में हार के बाद कांग्रेस का ध्यान पंजाब पर है। पंजाब में दो साल बाद चुनाव होने हैं। यहां कांग्रेस पार्टी आम आदमी पार्टी को चुनौती देने वाली मुख्य दावेदार मानी जा रही है। यही वजह है कि कांग्रेस की उम्मीदें पंजाब को लेकर बढ़ने लगी हैं। इसलिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

बिहार का प्रभारी नियुक्त किया

कांग्रसे पार्टी ने हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ बीके हरिप्रसाद को हरियाणा और अजय लल्लू को ओडिशा का प्रभारी बनाया है। वहीं गिरीश को तमिलनाडु और पुडुचेरी राजू को झारखंड मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना सप्तगिरी शंकर उलका को मणिपुर त्रिपुरा सिक्किम और नगालैंड और कृष्ण अल्लावरू को बिहार का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सैयद नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर का महासचिव बनाया गया है। नसीर हुसैन को कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय से मुक्त कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments