नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। वहीं, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार बलबीर सिंह भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बलबीर को सदस्यता ग्रहण कराई। जानकारी के अनुसार, सरदार बलबीर सिंह लंबे समय से डीएसजीएमसी से जुड़े रहे हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद सुखबीर सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों से प्रभावित हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति और विकास कर रहा है।
दिल्ली: AAP नेता और पूर्व विधायक सुखबीर सिंह ने थामा BJP का दामन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
Hello world!
on