Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP- मां गायत्री (प्राण प्रतिष्ठा) गायत्री महायज्ञ संस्कार महोत्सव का आयोजन

UP- मां गायत्री (प्राण प्रतिष्ठा) गायत्री महायज्ञ संस्कार महोत्सव का आयोजन

केके गुप्ता जिला संवाददाता श्रावस्ती

मां गायत्री (प्राण प्रतिष्ठा) गायत्री महायज्ञ संस्कार महोत्सव का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ इकौना परिसर में किया गया। यह आयोजन 8 अप्रैल 2025 से 12 अप्रैल 2025 तक चलेगा ।जिसके प्रथम दिवस में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ प्रभारी निरीक्षक इकौना एवं हरिद्वार से आए कथा वाचक सरोज पांडे ने विधि विधान से पूजा अर्चना करके व हरी झंडी दिखाकर कलश यात्रा को रवानाकिया। कलश यात्रा में 151 महिलाएं मंगल कलश सिर पर लेकर चल रही थीं। बैंड बाजे की धुन पर कई महिलाएं व कन्याए भगवान कृष्ण के गीत गाते हुए नृत्य कर रही थीं। टोली प्रमुख सरोज पांडे ने कलश यात्रा का महत्व बताते हुए कहा कि कलश सुख-समृद्धि का प्रतीक है। जो लोग कलश यात्रा में चलते हैं सुख-समृद्धि उनका साथ कभी नहीं छोड़ती और परमात्मा की विशेष कृपा के पात्र हो जाते हैं। कथा के दौरान आचार्य ने भागवत कथा का महत्व भक्ति, ज्ञान-वैराग्य, गोकर्णोपाख्यान आदि कथाओं को विस्तार पूर्वक सुनाया। व्यास मंच से कई सुंदर भजन गाए गए जिसे सुनकर श्रोतागण भाव विभोर हो उठे। आचार्य रितेश शास्त्री ने वेद मंत्रों के साथ व्यास मंच की पूजा संपन्न कराई। इस दौरान सत्यवर्धन गोयल, शिवकुमार रस्तोगी पंडित सुरेश तिवारी, अरविंद तिवारी, रामेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अजय गुप्ता, बब्बल गुप्ता, संजय गुप्ता, मनोज पांडे, अति प्रकाश गुप्ता, , विनोद कुमार रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments