Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeनई दिल्लीगुजरात में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन आज, साबरमती नदी के किनारे आयोजन

गुजरात में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन आज, साबरमती नदी के किनारे आयोजन

National convention in Gujarat : जब बेलगाम अधिवेशन हुआ था। इस अधिवेशन में महात्मा गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। इसे सौ साल बीत चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करने जा रही है। गुजरात में साबरमती नदी के किनारे अधिवेशन आयोजित होगा। दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। 8 अप्रैल को अधिवेशन की शुरुआत होगी। इसका मतलब है आज से ही अधिवेशन शुरू होगा। इस अधिवेशन का नाम न्याय पथ रखा गया है।

इस अधिवेशन में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी समेत बड़े नेता मौजूद रहेंगे।   जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात में अधिवेशन होने जा रहा है। 64 साल पहले अधिवेशन हुआ था। इसके साथ ही पहली बार गुजरात में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। बताते चलें कि इस अधिवेशन में दो हजार से ज्यादा नेताओं के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। गुजरात इस नजरिये से भी अहम है कि महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मभूमि है।  

11 बजे से अधिवेशन की शुरुआत

दरअसल आपको बता दें कि 11 बजे से दो दिवसीय अधिवेशन की शुरुआत हो जाएगी। इसमें कई राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन के कार्यक्रम की बात करें तो कांग्रेस नेता गांधी आश्रम जाएंगे। शाम 5 बजे गांधी आश्रम जाएंगे। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें मल्लिका साराभाई समेत अन्य कलाकार मौजूद होंगे। गरबा, आदिवासी नृत्य लोक कला के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

इसी पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि इसे न्याय पथ नाम दिया गया है। कांग्रेस न्याय के रास्ते पर चलेगी और जनता का समर्थन हासिल करेगी। जिस तरह से कांग्रेस ने आजादी के लिए मेहनत की थी, उसी तरह से गुजरात में पार्टी मेहनत करेगी और सत्ता में वापसी करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments