Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeदेश-विदेशपीएम मोदी ने रामनवमी पर तमिलनाडु में पंबन ब्रिज का किया उद्घाटन,...

पीएम मोदी ने रामनवमी पर तमिलनाडु में पंबन ब्रिज का किया उद्घाटन, नई रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी

Pamban Bridge : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अप्रैल यानी रामनवमी के दिन तमिलनाडु के ‘पंबन ब्रिज’ का उद्घाटन किया। उन्होंने सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को हरी झंडी भी दिखाई। साथ ही पुल के संचालन को देखा और जानकारी ली। बता दें कि इस ब्रिज को बनने में कुल 535 करोड़ रुपये का खर्च आया है।

पीएम मोदी ने 2019 में इस ब्रिज का शिलान्यास किया था। पंबन रेलवे ब्रिज सिर्फ एक ब्रिज नहीं है बल्कि भारत की इंजीनियरिंग का अजूबा भी है। तमिलनाडु के पंबन में बने इस ब्रिज को देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज होने का गौरव प्राप्त है। यह ब्रिज मंडपम से रामेश्वरम तक का रास्ता जोड़ता है।

पीएम मोदी रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा करेंगे

आपको यह भी बताना चाहेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामेश्वरम के प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद, वे रामेश्वरम में ही तमिलनाडु में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी ने रामसेतु दर्शन का वीडियो शेयर किया

वहीं पीएम मोदी ने श्रीलंका से लौटते वक्त अपने एक्स हैंडल पर रामसेतु दर्शन का वीडियो शेयर किया, उन्होंने लिखा आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए। ईश्वरीय संयोग से मैं जिस समय रामसेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला। मेरी प्रार्थना है, हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे।

1914 में हुआ था पंबन ब्रिज का उद्घाटन

पंबन ब्रिज अगस्त 1911 से बनना शुरु हुआ और इसका उदघाटन 24 फरवरी 1914 में हुआ था। तब यह भारत का एकमात्र समुद्री सेतु था। यह सन् 2010 में बान्द्रा-वर्ली समुद्रसेतु के खुलने तक भारत का सबसे लम्बा समुद्री सेतु रहा। अब 111 साल बाद ये पुल नए कलेवर में तैयार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments