Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeजम्मू कश्मीर3 युवाओं की आतंकियों द्वारा निर्मम हत्या चिंता का विषय : केंद्रीय...

3 युवाओं की आतंकियों द्वारा निर्मम हत्या चिंता का विषय : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

 जम्मू – कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर क्षेत्र के लोहाई मल्हार इलाके में गुरुवार को तीन लोग लापता हुए। शनिवार को उन तीन लोगों के शव बरामद हुए। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देहोता गांव के 40 वर्षीय दर्शन सिंह और मरहून गांव के 35 वर्षीय जोगेश सिंह, 14 वर्षीय बरून सिंह के रूप में पहचान की गई है।

माहौल बिगाड़ने के पीछे गहरा षड्यंत्र : डॉ. जितेंन्द्र सिंह

डॉ जितेंद्र सिंह ने तीन लोगों की निर्मम हत्या पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने इसे आतंकी घटना बताया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘जिला कठुआ के बनी क्षेत्र में 3 युवाओं की आतंकियों द्वारा निर्मम हत्या अत्यंत दुखद होने के साथ-साथ एक बड़ी चिंता का विषय है। इस शांतिपूर्ण क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने के पीछे गहरा षड्यंत्र दिखाई देता है। इस विषय में संबंधित अधिकारियों से हमारी चर्चा हुई है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि केंद्रीय गृह सचिव स्वयं जम्मू पहुंच रहे हैं, ताकि स्थिति का मौके पर जायजा लिया जा सके। मुझे विश्वास है, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और लोगों का विश्वास मजबूत बना रहे।

दरअसल, जानकारी के लिए बता दें कि शव बरामद हो गए हैं। इसके बाद स्थानीय लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दोषियों की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। पूपे क्षेत्र की बात करें तो माहौल तनावपूर्ण है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मौत के कारणों का पता नहीं चला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments