Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeनई दिल्लीदिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर चुने गए मोहन सिंह बिष्ट, CM रेखा...

दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर चुने गए मोहन सिंह बिष्ट, CM रेखा गुप्ता ने नाम का रखा था प्रस्ताव

Delhi : दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर चुना गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने समर्थन दिया। दिल्ली विधानसभा में वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता स्पीकर हैं।

करावल नगर से कई बार विधायक रहे मोहन सिंह बिष्ट

बता दें कि मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली की राजनीति में एक अनुभवी नेता माने जाते हैं। वह करावल नगर विधानसभा सीट से कई बार विधायक रह चुके हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने मुस्तफाबाद सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार आदिल अहमद खान को 17,000 से अधिक वोटों से हराया।

करावल नगर सीट से कपिल मिश्रा को टिकट मिला

मोहन सिंह बिष्ट ने करावल नगर सीट से पहली बार 1998 में चुनाव जीतकर विधायक बने और 2015 तक इस सीट से चुनाव जीतते रहे। 2015 के चुनाव में उन्हें कपिल मिश्रा के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जब कपिल मिश्रा ने ‘आप’ के टिकट पर चुनाव लड़ा। बाद में, कपिल मिश्रा बीजेपी में शामिल हो गए। फिर, 2020 में मोहन बिष्ट ने एक बार फिर करावल नगर सीट से जीत हासिल की, जबकि 2025 के चुनाव में उन्हें मुस्तफाबाद सीट से टिकट मिला, और उन्होंने वहां से जीत दर्ज की।

इस बार, बीजेपी ने कपिल मिश्रा को करावल नगर सीट से उम्मीदवार बनाया, और उन्होंने यहां बड़े अंतर से जीत हासिल की। कपिल मिश्रा रेखा गुप्ता की सरकार में मंत्री बने हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments