Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeनई दिल्लीAAP के विधायकों की दिल्ली में हुई बैठक, सीएम भगवंत मान, केजरीवाल...

AAP के विधायकों की दिल्ली में हुई बैठक, सीएम भगवंत मान, केजरीवाल सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद

Punjab AAP MLA Meeting : दिल्ली विधानसभा चुनाव की हलचल अभी समाप्त भी नहीं हुई थी कि अब पंजाब की सियासी हलचल शुरू हो गई है। जी हां, पंजाब की राजनीति अब दिल्ली पहुंच चुकी है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के विधायकों की दिल्ली के कपूरथला हाउस में बैठक हुई। इस बैठक में सीएम भगवंत मान, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और करीब 85 विधायक मौजूद रहे।

ये बैठक ऐसे समय में हुई है जब कांग्रेस ने यह दावा किया है कि आप के 25 से 30 विधायक उसके संपर्क में हैं। ये दावा नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने किया है। वहीं कांग्रेस ने यह भी दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं।

आप ने कांग्रेस के दावों को किया खारिज

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के दावों को खारिज करते हुए कहा कि ये एक सामान्य बैठक है। आप सांसद मीत हेयर ने मीडिया से खास बातचीत में कहा, केजरीवाल पंजाब के सीएम नहीं बनेंगे, विरोधी 2017 से ये अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा का भाई बीजेपी में चला गया। उन्हे पता नहीं चला। कांग्रेस ने सीएम उम्मीदवार नहीं बनाया तो वो खुद बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि ”पंजाब में प्रताप सिंह बाजवा को प्रताप सिंह भाजपा कहा जाता है। चालीस विधायक तो दूर चार विधायक तोड़ कर दिखाएं, उल्टे कांग्रेस के कई नेता आप में आ चुके हैं। दिल्ली चुनाव नतीजे का असर पंजाब पर नहीं होगा, हमारे काम का असर होगा।”

वहीं आप विधायकों के साथ हुई बैठक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के सभी साथियों ने दिल्ली में बहुत मेहनत की। पंजाब में हमारी सरकार लोगों के हितों में काम कर रही है। दिल्ली में जिन लोगों ने काम किया है, उनके अनुभव का इस्तेमाल पंजाब में करेंगे।

प्रताप सिंह बाजवा पौने तीन साल से यही कह रहे हैं- सीएम मान

भगवंत मान ने कांग्रेस के दावे पर कहा कि प्रताप सिंह बाजवा पौने तीन साल से यही कह रहे हैं। उन्हें कहने दें, हमारे विधायकों की गिनती नहीं करो, पहले अपने विधायक दिल्ली में गिन लो। वो कहते रहते हैं, पहले भी कहते रहे हैं कि 40 हमारे साथ आ रहे हैं, 20 साथ आ रहे हैं। उन्हें ये कहने दो। सीएम मान ने आगे कहा कि पाला बदलना कांग्रेस की संस्कृति है। वे दूसरों के बारे में बात करते हैं, लेकिन अपनी चिंता नहीं करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments