Tuesday, April 29, 2025
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ - प्रयागराज महाकुंभ में आज बुधवार भोर में मौनी अमावस्या के...

लखनऊ – प्रयागराज महाकुंभ में आज बुधवार भोर में मौनी अमावस्या के मौके पर संगम तट के पास भगदड़ मच गई,सूत्रों की मानें तो 17 लोगों के मौत की खबर

  लखनऊ – प्रयागराज महाकुंभ में आज बुधवार भोर में मौनी अमावस्या के मौके पर संगम तट के पास भगदड़ मच गई। सूत्रों की मानें तो 17 लोगों के मौत की खबर है। एकाएक मची भगदड़ में कई लोग घायल हुए हैं।  प्रशासन ने तत्काल राहत-बचाव का काम शुरू किया। अब स्थिति नियंत्रण में है। मेले में मची भगदड़ के बाद निरंजनी अखाड़े ने स्नान जुलूस रोक दिया है। फिलहाल अखाड़ों ने अमृत स्नान स्थगित कर दिया है।

  कुछ महिलाओं और बच्चों को भी चोट लगी है। अभी हालात काबू में बताये जा रहे हैं। महाकुंभ नगर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बरतने की अपील की है। 

बताया जा रहा है कि प्रयागराज के संगम तट पर अमृत स्नान से पहले देर रात करीब 2 बजे भगदड़ मच गई। इसमें कुछ लोगों के मरने की बात कही जा रही है। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक भगदड़ मचते ही लोग दौड़ने लगे। अभी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

अचानक भगदड़ मचने से कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं और लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए। खबर मिलते ही 5 से ज्यादा एंबुलेंस घायलों को लेकर सेंट्रल हॉस्पिटल रवाना हुई हैं। घटना की सूचना पर कई एंबुलेंस की गाड़ियां संगम के पास पहुंच गई हैं

घायलों  को 50 से अधिक एंबुलेंस से सेंट्रल हॉस्पिटल लाया गया है। कई घायलों को मोटरसाइकिल से भी लोगों ने पहुंचाया है। हालात को काबू करने के लिए सेना और एनएसजी ने मोर्चा संभाल लिया है। फिलहाल अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में बताई जा रही है। 

मौनी अमावस्या पर होने वाले अमृत स्नान को भारी भीड़ के चलते शैव अखाड़ों ने रोक दिया है। महानिर्वाणी और निरंजनी अखाड़े के साधु संत एवं नागा संन्यासी स्नान को नहीं निकले। हजारों की संख्या में नागा संन्यासी छावनी में ही मौजूद हैं। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी का कहना है भारी भीड़ के चलते स्नान को रोका गया है। अगर स्थिति ठीक हुई तभी अखाड़े स्नान को निकलेंगे। अन्यथा स्नान को निरस्त  कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments