Tuesday, April 29, 2025
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में सरयू नहर में किशोर ने लगाई छलांग, तलाश जारी

संदिग्ध परिस्थितियों में सरयू नहर में किशोर ने लगाई छलांग, तलाश जारी

आशा पाठक की खास रिपोर्ट

बहराइच– जिले के पयागपुर थाना अंतर्गत रायडीह के मिर्चिहा गांव में एक किशोर ने सरयू नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही गांव में हड़कम्प मच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में खोजबीन की। बावजूद इसके किशोर का कहीं सुराग नहीं मिल सका।इंस्पेक्टर करुणाकर पाण्डेय के मुताबिक, ग्राम पंचायत रायडीह के मिर्चिहा निवासी सुखदेव शुक्ला खेतीबाड़ी करते हैं। उनके इकलौते बेटे आशीष उर्फ राजा (16) ने सोमवार को सरयू नहर में छलांग लगा दी। नहर के किनारे गोबर का ढेर लगा रही महिला ने किशोर को छलांग लगाते देखा तो वह शोर मचाने लगी। इसके बाद महिला ने किशोर के परिजनों को मामले जानकारी दी। नहर किनारे पहुंचे परिजनों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में खोजबीन की, लेकिन किशोर का कहीं पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर ने बताया कि मंगलवार को एनडीआरएफ टीम के सहयोग से नहर में दोबारा किशोर की तलाश की जाएगी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments