Tuesday, April 29, 2025
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशगोण्डा-डीएम नेहा शर्मा ने गोण्डा शहर के लिए 5.43 करोड़ के विकास...

गोण्डा-डीएम नेहा शर्मा ने गोण्डा शहर के लिए 5.43 करोड़ के विकास कार्यों को दी मंजूरी

सड़क, नाली निर्माण और सौंदर्यीकरण से शहर को मिलेगी नई पहचान

आरसीसी नालियों और मरम्मत कार्य से खत्म होगा जलभराव का संकट

सौंदर्यीकरण और हरित योजनाओं से शहर को मिलेगा नया स्वरूप

डीएम ने समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरे करने के दिए सख्त निर्देश

गोण्डा- जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अभिनव पहल से गोण्डा नगर क्षेत्र में जल्द ही व्यापक विकास कार्य शुरू होंगे। 5.43 करोड़ रुपये की लागत के इन कार्यों को मंजूरी दी गई है। इनमें सड़कों की मरम्मत, रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण और शहर के प्रमुख इलाकों का सौंदर्यीकरण शामिल है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाना और निवासियों के जीवन को सरल और सुगम बनाना है। जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि सभी कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। अधिशासी अधिकारी संजय मिश्र ने जानकारी दी कि 15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त अनुदान से इन परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाएगा। इन विकास कार्यों के पूरा होने के बाद, गोण्डा शहर एक नई पहचान के साथ विकसित होगा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा की यह पहल न केवल शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाएगी, बल्कि नागरिकों की जीवनशैली को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगी।

गुरुनानक चौराहे पर सौंदर्यीकरण
पटेलनगर में गुड्डूमल चौराहे से गुरूनानक चौक तक सौंदर्यीकरण का कार्य योजना में शामिल है। इस योजना के तहत गुरूनानक चौक पर ट्रैफिक लाइट सिग्नल की स्थापना की जाएगी। यह पहल न केवल क्षेत्र की सुंदरता को बढ़ाने के लिए बल्कि यातायात प्रबंधन को अधिक सुदृढ़ और सुविधाजनक बनाने के लिए की जा रही है। ट्रैफिक सिग्नल की स्थापना से जाम की समस्याओं में कमी आएगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। 130.60 लाख रुपये की स्वीकृत लागत वाली इस परियोजना का उद्देश्य शहरी विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

सौंदर्यीकरण से आएगी हरियाली
इन योजनाओं के अंतर्गत शहर के प्रमुख स्थलों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। हरित योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए सजावटी पौधे लगाए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ शहर का स्वरूप भी निखरेगा।

कुछ बहुप्रतिक्षित कार्य जिन्हें किया गया है शामिल

  1. सिविल लाइन तृतीय: मकान संख्या एफ-1 से मकान संख्या एफ-19 तक रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग और नाली मरम्मत कार्य।
  2. पंतनगर: संकट मोचन मंदिर के सामने और अन्य गलियों में रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्य।
  3. पटेलनगर पश्चिमी:
    o डिप्टी मस्जिद के सामने से श्री बब्लू पानवाले के घर होते हुए डिवाइन कोचिंग और श्री अजमेरी के घर तक रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग और नाली मरम्मत कार्य।
    o श्री संजय सूरी के घर से श्री अनिल मित्तल के घर की ओर रबरमोल्ड सी.सी. इंटरलॉकिंग और नाली मरम्मत कार्य।
  4. महारानीगंज:
    o श्री चंदू के मकान से श्री इसराइल के मकान तक सी.सी. रोड और नाली मरम्मत कार्य।
    o मेहंदी मास्टर के मकान से श्याम अग्रवाल मिल तक सी.सी. रोड और नाली मरम्मत कार्य।
    o श्री कादिर के मकान से सुग्गू ड्राइवर के मकान तक रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग और नाली मरम्मत कार्य।
  5. मकार्थीगंज:
    o श्री भूपलाल के मकान से श्री आशिफ लारी के मकान होते हुए श्री मोहित गुप्ता के मकान तक रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग और नई नाली निर्माण कार्य।
    o वार्ड संख्या 05 में श्री सुनील गुप्ता के मकान से श्री अवनी रंजन एडवोकेट के मकान तक रबरमोल्ड सी.सी. इंटरलॉकिंग, नाली मरम्मत और क्रासड्रेन निर्माण कार्य।
  6. साहबगंज:
    o श्रीमती शायरा के मकान के सामने, साबिर भाई, आरिफ जोया और घनश्याम के मकान के सामने नई नाली निर्माण और मस्जिद रहमानिया के आस-पास रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य।
    o श्री घनश्याम मिश्रा के मकान के सामने से साइड पटरी और श्री अमीन चाय वाले की दुकान तक रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग और नाली मरम्मत कार्य।
  7. सिविल लाइन प्रथम:
    o श्री अनिल कुमार गुप्ता के मकान से श्री रमेश श्रीवास्तव के मकान तक रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग और नाली मरम्मत कार्य।
    o श्री अवधेश साहू के मकान से आईटीआई गेट तक नाली निर्माण कार्य।
    o संगाहार द्विवेदी के मकान से चंद्रशेखर और अरुण शुक्ला के घर होते हुए शिव बालक सिंह के मकान तक अन्य गलियों में नाली निर्माण कार्य।
  8. सेमरा दम्मन:
    o श्री अरुण शर्मा के मकान से राम पुजारी के मकान तक हयूम पाइप नाली निर्माण कार्य।
    o शिव ट्रेडर्स से भास्कर के मकान तक हयूम पाइप नाला निर्माण कार्य।
  9. शास्त्रीनगर तोपखाना:
    o श्री जियाउल के मकान के पीछे से मुख्य नाला की ओर रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्य।
    o श्री अब्दुल रहमान के घर से मुख्य नाला तक रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्य।
  10. इमामबाड़ा:
    o श्री कलीम के मकान से श्री अहमद के मकान होते हुए श्री मंगरे के मकान तक रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्य।
    o श्री बब्लू कुरैशी के मकान से बरसाती के मकान तक रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग उऺीकरण और नाली मरम्मत कार्य।
  11. रानीबाजार:
    o श्री दिलीप फार्मा की दुकान से श्री वेद प्रकाश गुप्ता और श्री पंकज सोनी के मकान तक रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग और नाली मरम्मत कार्य।
    o वार्ड संख्या 14 में डॉ. जे.पी. अग्रवाल के मकान से विकास जैन के मकान तक सी.सी. रोड और अन्य गलियों में नाली मरम्मत कार्य।
  12. रकाबगंज:
    o फारूकी मस्जिद के पास गलियों में रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग और नाली मरम्मत कार्य।
    o मछली मंडी मोड़ और पुलिया निर्माण कार्य।
  13. दयानंद नगर:
    o श्री रशीद के मकान से रमाबुक डिपो और छोटे के मकान तक सी.सी. रोड और नाली मरम्मत कार्य।
    o केदार के मकान से संतोष के मकान तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य।
  14. मेवातियान:
    o न्यू कॉलोनी, वार्ड संख्या 23 में श्री शफीक अहमद के मकान से श्री राजू के मकान तक रबरमोल्ड सी.सी. इंटरलॉकिंग कार्य।
    o सीमा के मकान से डॉ. शाहिद के मकान और मास्टर नईम के मकान से शब्बू के मकान तक रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्य।
  15. मालवीयनगर:
    o बरमबाबा स्थान से श्री मुनीर अहमद के मकान की ओर रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग और नाली मरम्मत कार्य।
    o निश्चल तलरेजा के मकान से कमल कश्यप के मकान तक रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग और नाली मरम्मत कार्य।
  16. राजेंद्रनगर:
    o श्री विवेक सक्सेना के मकान से श्री रामचंद्र बारामासी और श्री लाली श्रीवास्तव के मकान की ओर रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग और नाली मरम्मत कार्य।
    o खुशबू के मकान से कायम अली के मकान तक रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्य।
  17. राधाकुंड:
    o श्री अश्विनी श्रीवास्तव के मकान से स्वर्गीय बसंत कुमार श्रीवास्तव और प्रेम नारायण सिंह के मकान तक रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग और नाली मरम्मत कार्य।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments