Tuesday, April 29, 2025
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबहराइच: घंटाघर से चांदपुरा तक गरजा बुलडोजर, यातायात पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण

बहराइच: घंटाघर से चांदपुरा तक गरजा बुलडोजर, यातायात पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण

बहराइच-  बहराइच शहर के घंटाघर से चांदपुरा मोहल्ले तक सोमवार को यातायात पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया। 70 दुकानों के सामने हुए अतिक्रमण को बुलडोजर से गिरा दिया। इस दौरान व्यापारियों ने नाराजगी भी जताई। शहर में यातायात पुलिस और नगर पालिका परिषद की ओर से अतिक्रमण हटवाने का अभियान निरंतर जारी है। 10 दिन पूर्व शुरू हुआ अभियान सोमवार को भी जारी रहा। यातयात निरीक्षक बीके मिश्रा की अगुवाई में पुलिस बल बुलडोजर लेकर घंटाघर चौक पहुंची। यहां पर घंटाघर से अतिक्रमण हटवाने का अभियान शुरू हुआ। यह अभियान चांदपुरा चौराहा तक तक चला। 

cats

अभियान के दौरान 70 से अधिक दुकानों के सामने हुए अतिक्रमण को बुलडोजर से गिरवा दिया गया। अतिक्रमण अभियान के दौरान पटरियों से पक्का निर्माण तोड़े जाने को लेकर व्यापारियों में नाराजगी भी दिखी। सभी ने यातायात पुलिस से नोंकझोंक की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments