Tuesday, April 29, 2025
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसांसद प्रिया सरोज की रिंकू सिंह से कैसे हुई मुलाकात, पिता तूफानी...

सांसद प्रिया सरोज की रिंकू सिंह से कैसे हुई मुलाकात, पिता तूफानी सरोज ने खोला राज, बताया कब होगी सगाई और शादी

जौनपुर। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्रिया के पिता और केराकट से सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि उनके परिवार ने अलीगढ में रिंकू के पिता से दोनों के विवाह के बारे में बात की है और दोनों पक्ष इसके लिये राजी हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई सगाई या रोका नहीं हुआ है। तीन बार के सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि उनकी बेटी और रिंकू की मुलाकात एक दोस्त के जरिये हुई जिसके पिता भी क्रिकेटर हैं। उन्होंने कहा,‘‘रिंकू और प्रिया एक दूसरे को साल भर से अधिक समय से जानते हैं। दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन विवाह के लिये परिजनों की रजामंदी जरूरी थी। दोनों परिवार इस शादी के लिये राजी हैं ।’’ 

Untitled(1)

उन्होंने बताया कि संसद सत्र खत्म होने के बाद सगाई और शादी की तारीख तय की जायेगी। सगाई लखनऊ में होगी। रिंकू 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला खेलेंगी जिसके बाद वह आईपीएल भी खेलेंगे। सूत्रों के अनुसार दोनों परिवार अलीगढ़ की ओजोन सिटी में रिंकू के घर पर मिले और शगुन तथा तोहफों के आदान प्रदान से रिश्ता पक्का किया। प्रिया सरोज वाराणसी की रहने वाली है और लंबे समय से सपा से जुड़ी हैं।

वह जौनपुर जिले की मछलीशहर सीट से पिछले साल लोकसभा चुनाव जीतीं। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व वकील प्रिया ने 2022 विधानसभा चुनाव में अपने पिता के लिये चुनाव प्रचार भी किया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कला स्नातक प्रिया ने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से कानून में डिग्री ली। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments