Tuesday, April 29, 2025
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ समेत 14 जिलों के डीएम बदले, 31 आईएएस के तबादले...जानें किसे...

लखनऊ समेत 14 जिलों के डीएम बदले, 31 आईएएस के तबादले…जानें किसे क्या सौंपा जिम्मा?

लखनऊ-  राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन ने राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी और पश्चिम यूपी तक के कई जिलों के जिलाधिकारी बदले हैं। गुरुवार देर रात कुल 14 जिलों में नए डीएम की तैनाती की गई है। अलीगढ़ की डीएम रहे विशाख जी अब लखनऊ जिलाधिकारी का जिम्मा संभालेंगे। जबकि लखनऊ के डीएम रहे सूर्यपाल गंगवार को महत्वपूर्ण तैनाती देते हुए सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। 31 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए गए। फेरबदल और ट्रांसफर के इस क्रम में सेल्वा कुमारी जे को सचिव नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या बनाईं गई है। नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज का अब कार्यभार संभालेंगे। सुहास एलवाई महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल उत्तर प्रदेश के प्रभार से अवमुक्त किए गए हैं।
ऋतु महेश्वरी सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगी। ऋषिकेश भास्कर यशोध मंडलायुक्त मेरठ बनाए गए हैं। 

शैलेंद्र कुमार सिंह मंडलायुक्त आगरा जबकि चंद्र प्रकाश सिंह जिलाधिकारी मथुरा होंगे। 
श्रुति जिलाधिकारी बुलन्दशहर और चैत्रा वी महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल होंगी।
इसी क्रम में संगीता सिंह को मंडलायुक्त अलीगढ़ बनाया गया है। अर्चना वर्मा मुख्य कार्यपालक अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना होंगी।अब तक लखनऊ के जिलाधिकारी रहे सूर्य पाल गंगवार को सचिव मुख्यमंत्री का पदभार सौंपा गया है।

वहीं जिलाधिकारी लखनऊ की जिम्मेदारी विशाख जी को सौंपी गई है। इसी क्रम में संजीव रंजन जिलाधिकारी अलीगढ़ बनाए गए हैं।शिव सहाय अवस्थी जिलाधिकारी प्रतापगढ़ होंगे। अंकित कुमार अग्रवाल को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण उत्तर प्रदेश भेजा गया है। जसजीत कौर को जिलाधिकारी बिजनौर बनाया गया है। राकेश कुमार सिंह सचिव मुख्यमंत्री बने हैं। वहीं, जितेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी कानपुर नगर होंगे। अस्मिता लाल जिलाधिकारी बागपत बनाए गए हैं। नागेन्द्र प्रताप अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे व औद्योगिक विकास प्राधिकरण होंगे। जे रिभा डीएम बाँदा बनी हैं। इन्द्र विक्रम सिंह सचिव कृषि विभाग में जिम्मेदारी संभालेगे। दीपक मीणा अब डीएम ग़ाज़ियाबाद होंगे।  

विजय कुमार सिंह डीएम मेरठ बने हैं। आशुतोष कुमार द्विवेदी डीएम फ़र्रुख़ाबाद और सत्येंद्र कुमार विशेष सचिव मुख्यमंत्री बने हैं। शशांक त्रिपाठी को डीएम बाराबंकी बनाया गया है। कृतिका ज्योत्सना विशेष सचिव राज्य कर विभाग होंगी। कुमार हर्ष डीएम सुल्तानपुर बने हैं। ईशान प्रताप सिंह को वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा निदेशक नागरिक उड्डयन के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments