Tuesday, April 29, 2025
spot_img
Homeदेश-विदेशप्रधानमंत्री मोदी फरवरी में फ्रांस का करेंगे दौरा, AI एक्शन समिट में...

प्रधानमंत्री मोदी फरवरी में फ्रांस का करेंगे दौरा, AI एक्शन समिट में  लेंगे भाग…राष्ट्रपति मैक्रों ने की पुष्टि

पेरिस। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने फ्रांस की राजकीय यात्रा पर आएंगे और यहां होने वाले कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यह जानकारी दी। मैक्रो ने कहा, ‘‘फ्रांस 11 और 12 फरवरी को एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जो कार्रवाई करने के लिए एक शिखर सम्मेलन है। यह हमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर चर्चा करने में सक्षम बनाएगा।’’उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी हमारे देश की राजकीय यात्रा के तुरंत बाद वहां होंगे। यह (एआई शिखर सम्मेलन) हमें सभी शक्तियों, आईईए, अमेरिका, चीन और प्रमुख देशों जैसे… भारत के साथ-साथ खाड़ी देशों के साथ संवाद करने में सक्षम बनाएगा।’’

फ्रांस के राष्ट्रपति इस सप्ताह की शुरुआत में फ्रांसीसी राजदूतों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे। फ्रांस24 पर प्रसारित किए गए उनके भाषण के अनुसार, उन्होंने 2025 के लिए अपनी विदेश नीति प्रस्तुत की और अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद वाशिंगटन के साथ इसके संबंधों सहित कई विषयों पर बात की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments