Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeउत्तराखंडकल से उत्थान मंच में होगा उत्तरायणी महोत्सव का शुभारंभ

कल से उत्थान मंच में होगा उत्तरायणी महोत्सव का शुभारंभ

हल्द्वानी-  हीरा नगर स्थित पर्वतीय उत्थान मंच में (मंगलवार) से उत्तरायणी महोत्सव की शुरुआत होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह गोलज्यू पूजन एवं आरती और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से होगा। मेले का विधिवत उद्घाटन कल (बुधवार) को होगा।महोत्सव के तहत 9 जनवरी को कुमाऊनी शैली में दुल्हन सजाओ कार्यक्रम, लोकगीत, लोकनृत्य और ग्रुप प्रतियोगिता होगी। 10 जनवरी को चम्मच दौड़, जलेबी दौड़, कुमाऊनी भाषण प्रतियोगिता, लोकगीत, लोकनृत्य ग्रुप प्रतियोगिता, अंतर विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी। 11 जनवरी को चित्रकला प्रतियोगिता, कुमाऊं आण-काथ प्रतियोगिता, कुमाऊनी कविता पाठ, 12 जनवरी को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, शंख बजाओ प्रतियोगिता, रस्सा कस्सी प्रतियोगिता, कुमाऊनी कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, 13 जनवरी को ऐपण, कुर्सी दौड़, बेबी शो, झोड़ा प्रदर्शन, प्रश्नावली, कुमाऊनी भाषा में नाट्य प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

 14 जनवरी को उत्तरायणी के दिन छोलिया नृत्य के साथ शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 15 जनवरी को अंतर विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी और पुरस्कार वितरण किया जाएगा। शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। महोत्सव के समापन तक रोजाना विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। प्रतिदिन शाम 5 से 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। 
 सोमवार को उत्थान मंच में आयोजित प्रेस वार्ता में मंच के संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर ने बताया कि बीते 44 सालों से उत्तरायणी महोत्सव का आयोजन किया किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार कार्यक्रम में मुनस्यारी, टनकपुर, खटीमा के साथ ही बरेली, शाहजहांपुर आदि जगह से भी विभिन्न समूह कार्यक्रम में स्टॉल लगाएंगे। कार्यक्रम में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी होगी। बताया कि कार्यक्रम के जरिये पर्वतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सभी लोगों से कुमाऊनी परिधान में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। इस दौरान मंच के अध्यक्ष खड़क सिंह बगडवाल, देवेंद्र तोलिया, त्रिलोक सिंह, कैलाश जोशी, मंजू दानू बिष्ट आदि मौजूद रहे।


ये लोकगायक देंगे प्रस्तुति-
7 जनवरी- बबीता देवी, अमित गोस्वामी
8 जनवरी- हरेंद्र कठायत, महिपाल मेहता, प्रकाश खनवाल
9 जनवरी-जितेंद्र तोमक्याल, राकेश जोशी
10 जनवरी-नैननाथ रावल, संजय पथनी
11 जनवरी-कैलाश कुमार, राकेश पनेरू
12 जनवरी- बेबी प्रियंका, आनंद कोरंगा
13 जनवरी-चंद्र प्रकाश, दीपिका राज
14 जनवरी-ललित गित्यार, सूरज प्रकाश
15 जनवरी-जगदीश कांडपाल, कमला देवी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments