Monday, April 28, 2025
spot_img
HomeमनोरंजनDeepika Padukone Birthday : दीपिका पादुकोण ने मॉडलिंग से की करियर की...

Deepika Padukone Birthday : दीपिका पादुकोण ने मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत…फिल्म ‘Om Shanti Om’ से बॉलीवुड में रखा कदम

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज 39 वर्ष की हो गयी। दीपिका पादुकोण का जन्म 05 जनवरी 1986 को हुआ। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण देश के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके है। दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। वर्ष 2006 में प्रदर्शित कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की। वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ओम शांति ओम से दीपिका ने बॉलीवुड में भी कदम रख दिया। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म में दीपिका के अपोजिट शाहरुख खान थे। शाहरुख-दीपिका की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।साथ हीं फिल्म भी सुपरहिट साबित हुयी।इस फिल्म के लिए दीपिका को फिल्मफेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। वर्ष 2008 में दीपिका की बचना ऐ हसीनो प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में दीपिका की जोड़ी रणबीर कपूर के साथ थी।फिल्म टिकट खिड़की पर औसत सफलता हीं हासिल कर सकी।इसके बाद दीपिका की चांदनी चैक टु चाइना और कार्तिक कॉलिंग कार्तिक जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी जो बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नही दिखा सकी। 

वर्ष 2010 में दीपिका पादुकोण के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म हाउसफुल प्रदर्शित हुयी।साजिद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कामयाबी दीपिका पादुकोण एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही।हालांकि इसी वर्ष प्रदर्शित फिल्म खेले हम जी जान से]लफंगे परिन्दे और ब्रेक के बाद टिकट खिड़की पर कोई कमाल नही दिखा सकी। वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म दम मारो दम में दीपिका पादुकोण ने आइटम नंबर ..दम मारो दम मिट जाये गम ..के जरिये दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म कॉकटेल दीपिका के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है।इस फिल्म में दीपिका की जोड़ी सैफ अली खान के साथ काफी पसंद की गई। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये दीपिका सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित भी की गयी। वर्ष 2013 दीपिका के करियर के लिये सबसे बेहतरीन वर्ष साबित हुआ। 

इस वर्ष दीपिका की रेस 2.ये जवानी है दीवानी,चेन्नई एक्सप्रेस और गोलियों की रासलीला रामलीला जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी और सभी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की। दीपिका पादुकोण की वर्ष 2014 में हैप्पी न्यू इयर और फाइडिंग फेनी प्रदर्शित हुयी।हैप्पी न्यू ईयर ने 200 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की है। दीपिका की वर्ष 2015 में पीकू ,तमाशा और बाजीराव-मस्तानी प्रदर्शित हुई है।

पीकू और बाजीराव-मस्तानी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 2017 में दीपिका पादुकोण की एक और सुपरहिट फिल्म पद्मावत प्रदर्शित हुयी। वर्ष 2018 में दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ शादी कर ली। इसके बाद दीपिका ने छपाक, 83 ,गहराइयांब्रह्मास्त्र,पठान,जवान, फाइटर,कल्कि 2898 एडी, और सिंघम अगेन जैसी फिल्मों में काम किया है। दीपिका पादुकोण हाल ही में मां बनी है और अभी काम से ब्रेक पर चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments