Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeउत्तराखंडक्रिसमस के लिए सजे गिरिजाघर, देश की खुशहाली और तरक्की की होगी...

क्रिसमस के लिए सजे गिरिजाघर, देश की खुशहाली और तरक्की की होगी दुआ

हल्द्वानी- क्रिसमस पर्व को लेकर ईसाई समुदाय में जबरदस्त उत्साह है। क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्व संध्या से ही गिरजाघरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजा दिया गया है। बुधवार सुबह शहर में स्थित सभी चर्चों में प्रार्थना सभा का आयोजन कर प्रभु यीशु से देश की खुशहाली की प्रार्थना की जाएगी। गिरजाघर जिंगलबेल से गुंजायमान रहेंगे।

ईसाई समुदाय में क्रिसमस को लेकर खासा उत्साह रहता है। इस बार भी बच्चों में इस पर्व को लेकर खुशियां हैं। नैनीताल रोड स्थित चर्च को पूर्व संध्या पर आकर्षक ढंग से सजाया गया है। साथ ही घरों और प्रतिष्ठानों को भी सजा कर क्रिसमस ट्री बनाए गए हैं। क्रिसमस की पूर्व संध्या से ही इन गिरजाघर को बिजली की रंग-बिरंगी आकर्षक झालरों से सजा दिया गया। नैनीताल रोड मेथेडिस्ट चर्च के पादरी राजीव मैसी के अनुसार आज क्रिसमस के मौके पर लोगों की भीड़ जुटेगी।

प्रार्थना सभा का आयोजन कर प्रभु यीशु से देश की खुशहाली और तरक्की की दुआ की जाएगी। सभी गिरजाघर जिंगलबेल की स्वर लहरियों से गुंजायमान रहेंगे। पादरी ने बताया कि क्रिसमस पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुबह से ही ईसाई धर्म गुरुओं के द्वारा प्रार्थना कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments