Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्र के नांदेड़ में दर्दनाक हादसा, मजदूरों को ले जा रहा ट्रैक्टर...

महाराष्ट्र के नांदेड़ में दर्दनाक हादसा, मजदूरों को ले जा रहा ट्रैक्टर कुएं में गिरा, 8 की मौत

Maharashtra : महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के अलेगांव शिवरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में महिला मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर कुएं में गिर गया। इस घटना में आठ लोगों की मौत हुई है।

यह हादसा सुबह नौ बजे उस समय हुआ जब महिला मजदूर हल्दी की कटाई के लिए ट्रैक्टर से खेत की तरफ जा रही थीं। रास्ते में ड्राइवर को कुएं का अंदाजा नहीं था जिससे ट्रैक्टर सीधे कुएं में गिर गया।

राहत और बचाव कार्य जारी

इस दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और बचाव दल ने राहत कार्य शुरू किया। कुछ महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कई अन्य की तलाश जारी है। बारिश होने की वजह से क्षेत्र में फिसलन था जिससे यह हादसा हुआ। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

कुएं में फंसे मजदूरों को निकालने का प्रयास जारी है। जिला प्रशासन फंसे हुए मजदूरों को निकालने के प्रयास में जुटा है। पुलिस इनमें से दो महिलाओं को पानी से बाहर निकालने में सफल रही है। हालांकि, ट्रैक्टर ट्रॉली और कुछ महिलाएं अभी भी इस कुएं में पड़ी हैं। इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

पानी से भरे कुएं में गिर गया

स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश होने के कारण सड़कें फिसलन से भरी थीं। कुंए के पास अचानक ट्रैक्टर का टायर फिसल गया जिससे चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सीधे पानी से भरे कुएं में गिर गया।

इलाके मातम का माहौल है

अभी तक यह स्पष्ट नहीं कि ट्रैक्टर में कितने लोग सवार थे। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। ट्रैक्टर पर सवार महिलाएं हिंगोली जिले के वसमत तालुका के भुज गांव की रहने वाली थीं। दर्दनाक हादसे की वजह से इलाके मातम का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments