Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeनई दिल्लीदिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं, महाराष्ट्र-कर्नाटक में गरज के साथ बारिश, कश्मीर...

दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं, महाराष्ट्र-कर्नाटक में गरज के साथ बारिश, कश्मीर में बर्फबारी की संभावना

देशभर में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक कहीं गर्मी से राहत तो कहीं बारिश-बर्फबारी जारी है। उत्तर भारत में हल्की ठंड महसूस हो रही है जबकि दक्षिण में प्री-मानसून एक्टिव होने लगा है।

मौसम विज्ञान विभाग ने ताजा अलर्ट जारी किया हैं जिसमें बताया गया है कि आज दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चलेंगी। जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी होने की संभावना है वहीं महाराष्ट्र कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ रहा

ओडिशा में लू की चेतावनी जारी की गई है। गुजरात और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और मध्य पाकिस्तान और पूर्वोत्तर असम पर इससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी और पूर्वोत्तर भारत में मौसम की स्थिति को प्रभावित करने वाले हैं।

सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक दर्ज

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। यह गर्मियों के इस सीजन में अब तक का सर्वाधिक है। वहीं तेज हवाओं के असर से अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 23.1 की दृष्टि राजघाट दिल्ली के सबसे गर्म इलाके रहे। मौसम विभाग की मानें तो अभी एक दो दिन गर्मी से राहत बनी रह सकती है।

अधिकतम तापमान 33

मौसम विभाग का पूर्वानुमन है कि शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। बीस से तीस किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। बीच-बीच में हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है। रविवार से तापमान में दोबारा वृद्धि होने लगेगी।

वहीं 29 मार्च को पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 25-35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएँ चलने की संभावना है। इसी अवधि के दौरान पश्चिमी राजस्थान में बीस से तीस किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments