Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश विकास और जनकल्याण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा...

मध्य प्रदेश विकास और जनकल्याण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है आगे : सीएम मोहन यादव

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गांव गरीब सहित सभी वर्गों के लिए व्यवस्थित योजना से मध्य प्रदेश विकास और जनकल्याण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य सरकार विकसित मध्य प्रदेश के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है।

राज्य का बजट 2025-26 इसी संकल्प की प्राप्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है राज्य सरकार ने पहली बार 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया यह बजट प्रावधान विगत वर्ष 2024-25 की अपेक्षाकृत 15 प्रतिशत अधिक है।

कोई टैक्स नहीं लगाया गया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इतने बड़े बजट के बाद भी कोई टैक्स नहीं लगाया गया है और न ही कोई कटौती की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नई सरकार बनते ही अगले 5 साल में बजट को दोगुना करने का लक्ष्य तय कर लिया गया था।

पर्याप्त धनराशि आवंटित की जा रही

वर्ष 2025-26 का बजट इसी दिशा में अनुकरणीय प्रयास है। इस बजट में राज्य के गरीब युवा अन्नदाता किसान और नारी (ज्ञान) सहित सभी वर्गों की बेहतरी के संकल्प को पूरा किया गया है। सभी क्षेत्रों में विकास के लिए पर्याप्त धनराशि आवंटित की जा रही है।

हर संभव प्रयास कर रही है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष- 1956 में मध्य प्रदेश का गठन हुआ लेकिन वर्ष 2003-04 तक मात्र 20 हजार करोड़ रूपये का बजट था। अब हम इसे 21 गुना बढ़ाते हुए 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए तक पहुंचे हैं। यह दर्शाता है कि मध्य प्रदेश को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

मध्य प्रदेश भारत के सभी राज्यों में सबसे तेज गति से बढ़ने वाला प्रदेश है । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2025 का यह बजट मध्य प्रदेश की आशाओं आकांक्षाओं का बजट है।

मील का पत्थर साबित होगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के संकल्पों के आधार पर राज्य सरकार का यह दूरदर्शी बजट सशक्त-समृद्ध-शक्तिशाली और खुशहाल मध्य प्रदेश बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं

यह बजट जनकल्याण और सुशासन के साथ प्रदेश के विकास को गति प्रदान करेगा। गरीबों को सशक्त बनाएगा और प्रदेश के युवाओं के लिए बेहतर भविष्य का सृजन करेगा। बजट में महिलाओं गरीब किसान अनुसूचित जाति और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के लिए विशेष कदम उठाए गये हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोककल्याणकारी बजट के लिए प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments