Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeनई दिल्लीसोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, पेट से जुड़ी समस्याओं के...

सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते किया गया था भर्ती

Delhi : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सोनिया गांधी को पेट की समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। बताया गया कि उनकी नियमित जांच की गई। वहीं अस्पताल प्रशासन की तरफ से कहा गया कि उनके पेट में हल्का संक्रमण है।

सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें कल पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते भर्ती कराया गया था। उनकी नियमित जांच की गई।

उनके पेट में हल्का संक्रमण

गंगाराम अस्पताल के प्रशासन की तरफ से बताया गया था कि उनके पेट में हल्का संक्रमण है। इसके अलावा रूटीन चेकअप भी होना था इसलिए सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में सोनिया गांधी की नियमित जांच की गई है और वे डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में थीं।

सार्वजनिक रूप से दिखाई दी

डॉक्टरों ने बताया कि सोनिया गांधी के हालत में सुधार है और अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि सोनिया गांधी दिसंबर 2024 में 78 साल की हो गई हैं। सोनिया गांधी आखिरी बार 13 फरवरी को संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा के बाहर सार्वजनिक रूप से दिखाई दी थीं।

सोनिया गांधी ने हाल ही में सरकार से जनगणना पूरी करने का आग्रह किया था। साथ ही सोनिया गांधी ने ये भी कहा था कि 14 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत लाभ नहीं मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments