Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeबिहारविजय कुमार सिन्हा ने लालू यादव – तेजस्वी यादव पर जमकर साधा...

विजय कुमार सिन्हा ने लालू यादव – तेजस्वी यादव पर जमकर साधा निशाना, कहा – ‘जिन्होंने बिहार को…’

विजय कुमार सिन्हा ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान विजय कमार सिन्हा ने कहा कि पिता के पाप की कमाई का उपभोग करेंगे, लेकिन पिता के नाम पर शर्मिंदगी महसूस होगी। आपको तो पश्चाताप करना चाहिए।

विजय कुमार सिन्हा ने निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव वो खलनायक हैं, जिन्होंने बिहार को गाली बना दिया। बिहारी लोगों को लड़ाने का, नरसंहार का, अपहरण उद्योग चलाने का खेल खेलते रहे। अब तो उनका साला भी कह रहा है कि इन्हीं लालू के आवास से अपहरण का खेल शुरू हुआ था। देश के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अब बिहार विकसित बिहार बनेगा।

‘विरासत पर शर्मिंदगी महसूस करते हैं, लेकिन…’

उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जन नायक और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि सभी नेताओं के लिए संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने (कर्पूरी ठाकुर) ईमानदारी के साथ राजनीति में अपनी शुचिता और पारदर्शिता को बरकरार रखा। उन्होंने सबकी चिंता की। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि हम उनके (कर्पूरी ठाकुर) चरणों में सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। तेजस्वी यादव अपने पिता के नाम को छुपाना चाहते हैं। उनके नाम को भूलना चाहते हैं। अपनी विरासत पर शर्मिंदगी महसूस करते हैं, लेकिन पश्चाताप नहीं करेंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments