Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में 31 नक्सली ढेर, 2...

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में 31 नक्सली ढेर, 2 जवान भी शहीद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों के 4 जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो जवानों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य दो घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में रविवार सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब सुरक्षाबलों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए हैं। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों ने भी जान गंवाई है, जिनमें से एक राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड से तथा दूसरा विशेष कार्य बल से था। दो अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों के शवों को निकालने और घायल जवानों को निकालने के प्रयास जारी हैं। 

जवानों की शहदत पर सीएम साय ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया की बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। यह संख्या और बढ़ सकती है। साय ने ‘एक्स ’ पर कहा कि मुठभेड़ में 2 जवान शहीद एवं 2 जवान के घायल होने की भी दुःखद खबर प्राप्त हुई है। जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा। इस दिशा में सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में कैंसर रूपी नक्सलवाद का अंत तय है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वहीं बस्तर आई जी पी सुंदर राज ने 31 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments