Wednesday, April 30, 2025
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकर्नलगंज: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ बाइक सवार

कर्नलगंज: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ बाइक सवार

करनैलगंज/गोण्डा – तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया,जिसे पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। दुर्घटना स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत करनैलगंज – लखनऊ हाइवे स्थित सरयू क्रासिंग के निकट उस वक्त हुई जब एक बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। इसी बीच मार्ग पर निकल रहे प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री असीम अरुण की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों की नजर सड़क पर दर्द से कराह रहे बाइक सवार व्यक्ति पर पड़ी, मानव संवेदना से परिपूर्ण पुलिस कर्मियों ने बाइक सवार को घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति जनपद बहराइच का रहने वाला बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक उसका नाम पता की जानकारी नहीं मिल सकी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments