Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी: देहरादून में किशोरी से गैंगरेप, प्रेमी ने दोस्तों के साथ...

लखीमपुर खीरी: देहरादून में किशोरी से गैंगरेप, प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर जंगल में फेंका शव 

लखीमपुर खीरी-  पांच दिन पहले थाना पढ़ुआ क्षेत्र के गांव गोरिया से बहला फुसलाकर देहरादून ले जाई गई किशोरी से उसके दूसरे समुदाय के प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। उसके बाद हत्या कर किशोरी का शव रामनगर के जंगल में फेंक दिया। सीसीटीवी फुटेज से देहरादून पहुंची पुलिस ने प्रेमी समेत छह आरोपियों को हिरासत में लेकर उनकी निशानदेही पर रामनगर जंगल से किशोरी का शव बरामद किया है। गांव गौरिया निवासी शंभू की 17 साल की पुत्री लक्ष्मी देवी 25 जनवरी की शाम करीब पांच बजे रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चला। इस पर अगले दिन परिवार वाले थाना पढ़ुआ पहुंचे और 11 लोगों को नामजद कर पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण पुलिस भी हरकत में आ गई और जांच पड़ताल तेज कर दी। 

थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने जांच ढखेरवा चौकी इंचार्ज संदीप यादव को सौंपी। चौकी इंचार्ज ने जांच तेज करते हुए करीब 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इससे पुलिस के हाथ बड़ी सफलता मिली। उसने फुटेज के आधार पर  बाइक पर बैठी किशोरी और उसके प्रेमी की पहचान की। उसके बाद पुलिस को नजीमाबाद तक बाइक की लोकेशन निकली। ढखेरवा चौकी इंचार्ज संदीप यादव अपनी टीम के साथ देहरादून पहुंचे। वहां पर रामनगर थाने के नेहवाला स्थान से लक्ष्मी के प्रेमी छोटू उर्फ आसिफ समेत छह लोगों को दबोच लिया। उनकी निशान देही पर रामनगर जंगल से किशोरी का शव बरामद किया। किशोरी के चेहरे और गले पर निशान थे। कपड़े भी फट गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

किशोरी पर बना रहे थे धर्मांतरण का दबाव 
किशोरी के पिता ने बताया कि आरोपी धर्मांतरण कराना चाहते थे, जिसको लेकर उसकी पुत्री ने मना किया था। इससे नाराज आरोपियों ने पहले दुष्कर्म किया। उसके बाद उसकी गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। 

पढ़ुआ थाना इंचार्ज निराला तिवारी ने बताया कि मामले में आसिफ, सलमान, रजब, जुबेर समेत छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पुलिस पूछतांछ कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments