Wednesday, April 30, 2025
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपीलीभीत: मंदिर की गोशाला का रास्ता बंद करने की कोशिश, विरोध में...

पीलीभीत: मंदिर की गोशाला का रास्ता बंद करने की कोशिश, विरोध में जुटे लोग, कॉलोनाइजर पर लगाए आरोप  

पीलीभीत- कचहरी के आगे काटी जा रही एक कॉलोनी परिसर में स्थित मंदिर की गोशाला का रास्ता बंद करने का आरोप कॉलोनाइजर पर लगा। इसे लेकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत विभिन्न संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और इसे लेकर विरोध कर दिया। दोनों ओर से तर्क-वितर्क किए जाते रहे। मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर भी कुछ कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच वार्ता कर समाधान का प्रयास किया जा रहा है। इसे लेकर खलबली मची रही। 

बता दें कि टनकपुर हाईवे पर कचहरी के आगे गत्ता फैक्ट्री हुआ करती थी, जोकि लंबे समय तक बंद रही। इसके बाद उक्त जगह की बिक्री कर दी गई। जिस पर वर्तमान में कॉलोनी स्थापित की जा रही है। इस परिसर में ही बाबा नागेश्वर नाथ धाम मंदिर बना हुआ है। इसके अलावा पीछे की तरफ मंदिर की ही गोशाला संचालित हैं। जिसमें बताते हैं कि वर्तमान में चार गाय और कुछ बछिया हैं। रविवार सुबह कॉलोनाइजर पर गोशाला का रास्ता बंद करने की कोशिश करने का आरोप लगा। 

इस पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा, शनिदेव मंदिर के महंत एवं भाजपा नेता आशुतोष शर्मा, जौली गुप्ता, नितिन पाराशरी, बाबा नागेश्वर नाथ धाम मंदिर के महंत दीप्तिमान मिश्र समेत काफी लोग मौके पर पहुंच गए। उनका कहना था कि कॉलोनी  बनाते वक्त पूर्व में मंदिर का रास्ता बंद कर दिया था। वहां पर बिजली के ट्रांसफार्मर रख दिए गए थे। अब गोशाला का रास्ता बंद किया जा रहा है। जबकि कॉलोनाइजर पक्ष ने लगाए गए आरोपों से साफ इन्कार कर दिया। 

उनका कहना था कि वह जमीन की खरीद करने के बाद नियमों का पालन करते हुए ही काम करा रहे हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के साथ पहुंचे एक कार्यकर्ता मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, इस पर दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति से मामूली कहासुनी भी हो गई।  इसके बाद कुछ जिम्मेदार भी मौके पर पहुंच गए। उनके बीच वार्ता चल रही है। भाजयुमो के जिला नीति व शोध प्रमुख एवं शनिदेव मंदिर के महंत आशुतोष शर्मा ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर वार्ता की जा रही है। अगर, समाधान ना हुआ तो अधिकारियों के समक्ष मामला रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments