- प्रतापगढ़
आज तहसील सभागार में अधिवक्ताओं द्वारा समरसता दिवस का आयोजन किया गया जिसमे आल इंडिया रुरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल जी एवं संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश जी द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता साथियो को अंगवस्त्रम भेट कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं प्रेषित की।
सम्मानित होने वाले अधिवक्ताओं मे वरिष्ठ अधिवक्ता टी.पी. यादव जी, के.बी. सिंह जी, मो. ईशा खान जी, बेनीलाल शुक्ल जी एवं देवीप्रसाद मिश्र जी रहे। सभागार मे उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा सम्मानित होने वाले अधिवक्ताओं का करतल ध्वनि से स्वागत किया। सभागार मे अधिवक्ताओं का तिल के लड्डूओ से मुँह मीठा किया गया।
इस समारोह मे संयुक्त अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र जी, अजय शुक्ल जी, अनूप पाण्डेय जी, संतोष पाण्डेय जी, सिंटू मिश्र जी, सुमित त्रिपाठी, विनोद मिश्र जी, आशीष तिवारी जी, धीरेन्द्र मिश्र जी, अनिल पाण्डेय जी, आदित्य मिश्र जी, अनिल यादव जी, निरंजन पाण्डेय जी, शेषनाथ त्रिपाठी जी, कुलदीप तिवारी आदि साथी अधिवक्तागण सम्मिलित रहे।
समारोह की अध्यक्षता ज्ञान प्रकाश शुक्ल एवं संचालन अनिल त्रिपाठी महेश ने किया।
वन इंडिया 24 के लिए प्रतापगढ़ से डा . आर . आर . पाण्डेय की रिपोर्ट ।