Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeनई दिल्लीस्वामी विवेकानंद की जयंती आज, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी...

स्वामी विवेकानंद की जयंती आज, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने कहा है कि स्वामी जी ने भारत के लोगों में एक नया आत्मविश्वास का संचार किया और पश्चिम को भारत की आध्यात्मिक शक्ति का एक सशक्त संदेश दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “स्वामी विवेकानन्द को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। स्वामी जी ने भारत के महान आध्यात्मिक संदेश को पश्चिमी दुनिया तक पहुंचाया। उन्होंने भारत के लोगों में एक नये आत्मविश्वास का संचार किया। स्वामीजी ने युवाओं को अपनी क्षमता उजागर करने, राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने और मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उनकी विरासत दुनिया भर के अनगिनत लोगों को प्रेरित करती रहती है।”

प्रधानमंत्री ने अर्पित की स्वामी विवेकानन्द को भावभीनी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की और कहा कि वह युवाओं के लिए एक शाश्वत प्रेरणा, युवा मन में जुनून और उद्देश्य को प्रज्वलित करते रहते हैं।

मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, “ स्वामी विवेकानन्द को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। युवाओं के लिए एक शाश्वत प्रेरणा, वह युवा मन में जुनून और उद्देश्य को प्रज्वलित करते रहते हैं। हम एक मजबूत और विकसित भारत के उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments