Wednesday, April 30, 2025
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, 14 अफसरों का ट्रांसफर

UP में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, 14 अफसरों का ट्रांसफर

लखनऊ- आईपीएस अधिकारियों के तबादले का क्रम बुधवार को भी जारी रहा। शासन ने 6 डीआईजी समेत 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। बिगत दिनों पीपीएस से आईपीएस बने 8 अफसरों को उनके पुराने पदों पर उच्च वेतनमान पर तैनात किया गया है। इसी तरह 2010-11 बैच के 6 अधिकारी उच्च वेतनमान के साथ डीआईजी के पद पर नियुक्त किये गए हैं।जिन अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। उनमें मो. इरफान अंसारी को पुलिस अधीक्षक लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। IPS समीर सौरभ प्रयागराज के पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी बने हैं। IPS रश्मि रानी को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है।

लक्ष्मी निवास मिश्रा को पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है, राजेश कुमार श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है। विश्वजीत श्रीवास्तव को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है, अमृता मिश्रा को पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ बनी हैं, मायाराम वर्मा को पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण विद्यालय सुल्तानपुर बनाया गया है, अरविंद कुमार मौर्य पुलिस उपमहानिरीक्षक, यातायात लखनऊ बने हैं, सुभाष चंद्र शाक्य को पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार लखनऊ बनाया गया है। धर्मवीर सिंह को पुलिस महानिरीक्षक सेनानायक 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के तौर पर जिम्मेदारी मिली है, अजय कुमार अपर पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर बने हैं। अरविंद चतुर्वेदी को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ बनाया गया है। दिनेश सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ से संबद्ध किया गया है। 

आठ जिलों के बदले गये कप्तान
आठ जिलों के कप्तान समेत 17 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिये। मंगलवार देर शाम को जारी सूची में लखीमपुर खीरी के एसपी गणेश प्रसाद शाहा को मैनपुरी भेजा गया है। कुछ दिन पहले लखीमपुर के सभी आठ विधायक ने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव गृह से मिलकर इनकी शिकायत की थी।

देर शाम को जारी सूची के अनुसार डीजी अभियोजन दीपेश जुनेजा को सीबीसीआईडी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह सचिव गृह डॉ. संजीव गुप्ता को एडीजी स्थापना बनाया गया है। एडीजी एन. रविंद्र का एडीजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन के साथ डीजीपी के जीएसओ की जिम्मेदारी दी गई है। आईजी निचकेता झा को स्थापना और शलभ माथुर को आईजी कार्मिक बनाया गया है।

एसपी सुल्तानपुर सोमेन वर्मा को मिर्जापुर, डीसीपी उत्तरी लखनऊ संकल्प शर्मा को लखीमपुर खीरी, कुंवर अनुपम सिंह को अमरोहा से सुल्तानपुर, अभिनंद को मिर्जापुर से बस्ती, विनोद कुमार को मैनपुरी से कन्नौज, गोपाल कृष्ण चौधरी को बस्ती से लखनऊ कमिश्नरेट में डीसीपी, अमित कुमार आनंद को कन्नौज से अमरोहा, अभिमन्यु मांगलिक को एएसपी सिटी सहारनपुर से एसपी भदोही बनाया गया है।

वहीं, सहायक पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर ब्योम बिंदल को प्रभारी एसपी नगर सहारनपुर बनाया गया है। उधर, डॉ. मीनाक्षी कात्यायान को भदोही से एसपी अभिसूचना कानपुर, बसंत लाल अभिसूचना कानपुर से एसपी एंटी करप्शन लखनऊ भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments