गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे से पंच मुखेश्वर महादेव मंदिर भवानीपुर में सुख समृद्धि कामना लिए क्षेत्र की लगभग सौ से अधिक महिलाओं ने कतारबद्ध होकर अवसान माता की पूजा अर्चना कर दुखदुरिया कार्यक्रम सम्पन्न किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही सरोज सोनी ने बताया कि मंदिर परिसर में प्रत्येक माह की प्रथम गुरुवार को दुखदुरिया कार्यक्रम होता है।माह के प्रथम गुरुवार को ही अवसान माता की पूजा का कार्यक्रम सुनिश्चित रहता है।
इस अवसर पर शैलेश गुप्ता,सरोज सोनी,संगीता गुप्ता, सुरेश गुप्ता,पुष्पा सोनी,प्रेमा देवी,अमरावती,माया अग्रहरि,गायत्री देवी,विभा सिंह आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट–
अखिलेश जायसवाल
1 इंडिया 24 लाईव न्यूज
सुल्तानपुर