Monday, April 28, 2025
spot_img
Homeदेश-विदेशमनमोहन स्मारक के लिए भूमि देगी सरकार, निगमबोध घाट पर होगा अंतिम...

मनमोहन स्मारक के लिए भूमि देगी सरकार, निगमबोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को यहां राजघाट के निकट निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात बताया कि सरकार को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष से पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने का अनुरोध मिला था।मंत्रालय का कहना है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को बताया कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी। इस बीच दाह संस्कार और अन्य औपचारिकताएं हो सकती हैं क्योंकि स्मारक के लिए एक ट्रस्ट बनाना होगा और उसके लिए जगह आवंटित करनी होगी।

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर सिंह का गुरुवार शाम यहां एम्स में निधन हो गया था। अंतिम संस्कार से पहले डॉक्टर सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। इसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments