गोण्डा जिले के करनैलगंज में भाजपा ने मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने गिनाई उपलब्धियां।
ब्यूरो रिपोर्ट- शिवा गुप्ता
गोंडा- भारतीय जनता पार्टी ने “सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष” विषय पर संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर्नलगंज डाक बंगले में किया गया । इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार और उनकी योजनाओं के बारे में क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने उपलब्धियां गिनाते हुए विकसित भारत संकल्प में हमारी भूमिका विषय पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नई मिसाल कायम की है।
2014 से पहले चरम पर था भ्रष्टाचार
क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह, ने कहा कि 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार, परिवारवाद और प्रशासनिक लापरवाही चरम पर थी। मोदी सरकार ने डिजिटल इंडिया, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर और पारदर्शिता के माध्यम से इस व्यवस्था को आमजन हितैषी बनाया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले 1 रुपए भेजने पर 15 पैसे ही जनता तक पहुंचते थे, अब पूरा लाभ सीधे लाभार्थी के खाते में जाता है। गांव-गांव तक सड़कों का जाल, एक्सप्रेसवे, विश्व के सबसे ऊंचे चिनाब पुल का निर्माण और सुरक्षा के क्षेत्र में ऑपरेशन सिंदूर जैसे कार्य भारत की वैश्विक स्थिति को सुदृढ़ कर रहे हैं।

केंद्र सरकार की गिनाई योजनाएं
बीजेपी नेता नीरज सिंह ने गरीब कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों लोगों को घर, उज्ज्वला योजना से महिलाओं को रसोई गैस, सौभाग्य योजना से गांव-गांव बिजली और आयुष्मान भारत योजना से करोड़ों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है। उन्होंने बताया कि अब तक 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन मिला है और स्टार्टअप इंडिया योजना के तहत डेढ़ करोड़ युवाओं को रोजगार मिला है।
उन्होंने आगे कहा कि डिजिटल लेन-देन में 76% की वृद्धि और जीडीपी में भारत का जापान को पीछे छोड़ चौथे स्थान पर पहुंचना, ये सब प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का परिणाम है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी व पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।
विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार उपलब्धियां को गिनाते हुए 2027 चुनाव की तैयारी में जुड़ने का आवाहन किया। इस मौके पर जिला महामंत्री जसवंत लाल सोनकर, चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, चेयरमैंन वासुदेव सिंह, चेयरमैंन खरगूपुर राजीव रस्तोगी, धर्मेंद्र तिवारी, हितेश सिंह, सूरज सिंह, विष्णु प्रताप नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष आशीष गिरी, संजय यज्ञसैनी, कन्हैयालाल वर्मा सही तमाम भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।