Wednesday, June 18, 2025
spot_img
Homeटेक्नोलॉजीIndia-Qatar : ‘व्यापार, निवेश और उर्जा जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा…’, MEA...

India-Qatar : ‘व्यापार, निवेश और उर्जा जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा…’, MEA ने दी जानकारी

India-Qatar : पीएम मोदी ने फरवरी 2024 में कतर का दौरा किया था। उन्होंने अमीर को आमंत्रित किया था। कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी भारत के दौरे पर हैं। उनके साथ पूरा प्रतिनिधिमंडल आया है। आज पीएम मोदी और अमीर के बीच बैठक हुई। इसी कड़ी में विदेश मंत्रालय के सचिव (कांसुलर, पासपोर्ट और वीजा) अरुण कुमार चटर्जी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने भारत में उन क्षेत्रों की भी पहचान की, जिनमें कतर निवेश प्राधिकरण निवेश बढ़ा सकता है।

विदेश मंत्रालय के सचिव (CPV & OIA) अरुण कुमार चटर्जी ने कहा कि कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने आखिरी बार मार्च 2015 में भारत का दौरा किया था, जब PM मोदी ने फरवरी 2024 में अपनी दूसरी यात्रा की, तो उन्होंने कतर के अमीर को भारत की राजकीय यात्रा पर आने के लिए आमंत्रित किया था। कतर के अमीर के साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापार जगत के लोगों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत आया है।

MEA ने कहा कि आज सुबह, कतर के अमीर का भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम कतर के अमीर से मिलेंगे और उनके सम्मान में एक भोज का आयोजन भी किया जाएगा। PM मोदी ने हैदराबाद हाउस में कतर के अमीर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक व्यापार संबंधों और दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को याद किया।

‘संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक…’

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और कतर ने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने के लिए एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं। दोनों नेताओं के बीच चर्चा में व्यापार, निवेश और उर्जा प्रमुख विषय थे। आज भारत और कतर के बीच सालाना करीब 14 अरब डॉलर का व्यापार होता है। दोनों पक्ष अगले पांच वर्षों में इसे दोगुना करने का लक्ष्य तय करने पर सहमत हुए हैं। कतर भारत में निवेश के लिए भी एक महत्वपूर्ण भागीदार देश है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि कतर निवेश प्राधिकरण ने वर्तमान में भारत में करीब 1.5 अरब डॉलर का विदेशी निवेश किया है। भारत और कतर के वाणिज्य और उद्योग मंत्रियों की सह-अध्यक्षता में आज संयुक्त बिजनेस फोरम का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों देशों के शीर्ष उद्योगपतियों, कंपनियों और संस्थानों के बीच काफी सार्थक बातचीत हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments