Wednesday, June 18, 2025
spot_img
Homeझारखंडझारखंड के 11 विधायक कौन? जो आज लेंगे मंत्री पद की शपथ

झारखंड के 11 विधायक कौन? जो आज लेंगे मंत्री पद की शपथ

CM Hemant Soren Cabinet Expansion: झारखंड में आज सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राजभवन में दोपहर 12ः30 बजे स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद झामुमो, राजद और कांग्रेस कोटे से 10-11 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों की मानें तो झामुमो कोटे से 6, कांग्रेस से 4 और राजद से एक विधायक मंत्री बनेंगे। आज सुबह मंत्रियों के नाम राजभवन भेजे जाएंगे।

राज्य की सरकार में सहयोगी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बताया कि सूची को फाइनल टच दे दिया गया है। इसे सीएम हेमंत सोरेन की ओर से राजभवन भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सब कुछ तय हो चुका है। सूची सीएम की ओर से राज्यपाल को भेजी जाएगी। यह गठबंधन सरकार है। एक खबर यह भी सामने आ रही है कि झामुमो से 5 विधायक ही मंत्री पद की शपथ लेंगे। एक सीट को रिजर्व रखा जाएगा।कांग्रेस से ये नाम तय

बता दें कि कांग्रेस कोटे से इरफान अंसारी, शिल्पा तिकी, दीपिका पांडेय सिंह, राधाकृष्ण किशोर का नाम मंत्री बनने के लिए सामने आया है। वहीं झामुमो कोटे से दीपक बिरूआ, रामदास सोरेन, अनंत प्रताप देव, सविता महतो, हफीजुल हसन और सुदिव्य कुमार सोनू का नाम मंत्री बनने वाले की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं आरजेडी की ओर से संजय प्रसाद का मंत्री बनना तय है।राजद कोटे से लालू के करीबी लेंगे शपथ

बता दें राजद कोटे से सरकार में शामिल होने जा रहे संजय प्रसाद लालू यादव के करीबी माने जाते हैं। इससे पहले देवघर से विधायक सुरेश पासवान को मंत्री बनाए जाने की चर्चा जोरों पर थी। उन्हें विधानसभा में राजद विधायक दल का नेता चुना गया है। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कांगे्रस कोटे से बनाए जाने वाले नामों में क्षेत्र, जाति और अनुभव का ख्याल रखा गया है। इसके अलावा कांग्रेस विधायक दल के नेता और विधायक दल के उपनेता के नाम भी तय किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments